फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   64.9 km road from Jhingha to Barabanki will be four lane

Bahraich News: झिंगहा से बाराबंकी तक 64़ 9 किमी सड़क होगी फोरलेन

Sun, 12 Jan 2025 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Jan 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
64.9 km road from Jhingha to Barabanki will be four lane
बहराइच। बाराबंकी की सीमा समाप्त होते ही रुपईडीहा तक की सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह कार्य दो चरणों में होगा। पहले चरण में जरवल से बहराइच के झिंगहाघाट तक 64़ 9 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसके लिए 66 गावों के 1825 किसानों से 275़ 83 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। प्रथम चरण के लिए संयुक्त रूप से भूमि के भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना स्पेशल प्रोजेक्ट की श्रेणी में है। इसलिए किसानों से सीधे भूमि अधिग्रहण की जाएगी। इसके लिए एसआईए की प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

जरवलरोड़-रूपईडीहा नेशनल हाईवे का निर्माण बहराइचवासियों के लिए लाभदायक साबित होगा। विशेषकर लखनऊ, कानपुर से रूपईडीहा जाने वालों के लिए यह नेशनल हाईवे सुविधाजनक होगा। इसी कारण के से स्थानीय लोग इस परियोजना को लेकर उत्साहित है। इस पूरी परियोजना को दो भागों में बांटा गया है। पहले चरण में जरवल, जहां से बाराबंकी जिले की सीमा समाप्त होती है। वहां से बहराइच के झिंगहाघाट तक 64़ 9 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इस फेज में 66 गांवों से होकर हाईवे गुजरेगा। इसके लिए 275़ 83 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस फेज की परियोजना से 1825 किसान प्रभावित होगे। पहले फेज के लिए भूमि के भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इनसेट में
हाईवे से कुछ बाजारों में छोटे व्यापारियों को होगा नुकसान
फोरलेन निर्माण से रास्ते में पड़ने वाले छोटे बाजार के भवन को भी तोड़ जाएगा। उसका मुआवजा भी मिलेगा, लेकिन जिनकी जमीन अभी सड़क से दूर है। उनकी जमीन चौड़ीकरण के बाद हाइवे से नजदीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट में-
एनएचआई की ओर से सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मिला है, जिस भूमि की आवश्यकता है। उसका भौतिक सत्यापन हो रहा है। पहले फेज के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ हो जाएगी।
शालिनी प्रभाकर भूमि अधिग्रहण अधिकारी

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed