फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   62 thousand people got vaccine to protect against corona in mega camp

मेगा शिविर में 62 हजार लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
62 thousand people got vaccine to protect against corona in mega camp
बहराइच। मेगा टीकाकरण के तहत शुक्रवार को जिले भर में 290 सत्र संचालित हुए। जिसमें 60 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 62 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मिहींपुरवा ब्लाक को सर्वाधिक पांच हजार लोगों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा शिविर आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन भेजवा दी गई थी। साथ ही ब्लाक में सीएचसी को पांच हजार, साढ़े चार हजार और चार हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य आबादी के हिसाब से दिया गया था। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित की गई।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि जिले भर में शुक्रवार को 290 सत्र संचालित हुए। जिसमें 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन जिले भर में हुआ है। 62 हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि अब तक जिले भर में 10.5 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। इनमें पहले और दूसरे डोज के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सिर्फ दूसरी डोज का लगेगा टीका
प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा जिले भर में लगभग 300 सत्र में सामान्य टीकाकरण संचालित हेागा। जिसमें महिलाओं व बच्चों को बीमारियों से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed