फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   62 percent voting in Sravasti

श्रावस्ती में 62 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 29 Oct 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Thu, 29 Oct 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 62 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला पंचायत के चार पदों के लिए 54 व क्षेत्र पंचायत के 109 पदों के लिए कुल 666 प्रत्याशी मैदान में थे। अंतिम चरण में गुरुवार को कुल 720 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।

विज्ञापन


इन सीटों के लिए कुल 251 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इनमें 67 सामान्य, 10 संवेदनशील तथा 19 अति संवेदनशील और 13 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस के रूप में चयनित किया गया था।
विज्ञापन


मतदान के दौरान नाबालिगों के वोट डालने की शिकायत प्रशासन को मिली। मतदान स्थल पिपरहवा पर डीएम आर विक्रम सिंह व एसपी गंगानाथ त्रिपाठी ने चार नाबालिगों को मतदान लाइन से पकड़ा। आधार कार्ड के अनुसार इन फर्जी वोटरों की उम्र दस से बारह वर्ष के बीच थी। इस पर पकड़े गए लड़कों से उठा बैठक लगा कर उन्हें बूथ से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची में गांव के कई वोटरों का नाम तो लगभग सभी मतदान केंद्रों पर गायब मिला। ग्राम पंचायत गब्बापुर के प्रधान रवी त्रिपाठी का नाम भी मतदाता सूची में नहीं था। इसके कारण बूथ पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था का माहौल देखा गया।

थारू जनजाति बाहुल्य गांव रनियापुर भचकाही, रवलपुर सहित अन्य गांव में मतदान का उत्साह देखने को मिला। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं लाइन में ज्यादा दिखाई दी।


मतदान करने की ललक तो सभी में दिखाई दी। बुजुर्गों में यह ललक ज्यादा देखने को मिली। ऐसे ही महीनों से बीमार कोयलहवा निवासी रामलाल पत्नी रामकला के साथ ठेले पर बैठ कर मतदान करने के लिए आए थे। दोनों का कहना था कि अपनी पूरी उम्र में ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्होंने मतदान न किया हो। भरथा मतदान केंद्र पर कुछ महिलाएं तांगा पर बैठकर मतदान के लिए पहुंची। उनका कहना था कि गांव लगभग दो किलोमीटर दूर है। पैदल नहीं आ सकते इसलिए तांगा पर किराया देकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed