फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सीबीएसई का परीक्षाफल आते ही खुशी से उछल पड़े छात्र

सीबीएसई का परीक्षाफल आते ही खुशी से उछल पड़े छात्र

Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई का परीक्षाफल आते ही खुशी से उछल पड़े छात्र
बहराइच। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षाफल सोमवार दोपहर जैसे ही घोषित हुआ, उत्तीर्ण छात्र खुशी से उछल पड़े। छात्रों ने अपने परिजनों व सहपाठियों के साथ मिलकर सफलता की खुशियां मनाईं। गुरुकृपा डिगवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिप्रा चंद्रा 98.2 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल रही।
विज्ञापन


इसी विद्यालय की छात्रा आमना मेंहदी व अनुष्का पंडित ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं संत पथिक विद्यालय के छात्र हर्षित कनौजिया 95.8 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जिले में सीबीएसई बोर्ड के चार विद्यालय हैं। इनमें संत पथिक विद्यालय, डिवाइन ग्रेस, नवोदय विद्यालय व बुद्धा पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इन चारों विद्यालयों के 450 छात्र इस बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित थे। सभी के उत्तीर्ण होने से विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर में जब परीक्षाफल घोषित हुआ तो कंप्यूटर पर छात्रों की निगाहें लगी रहीं। परीक्षाफल जानते ही सभी खुशी से उछल पड़े। छात्रों ने एक दूसरे को सफलता की बधाइयां दीं। स्कूलों के साथ ही मेधावियों के घर पर भी जश्न का माहौल रहा।

जिले के मेधावी
छात्र ग्रेड प्वाइंट विद्यालय का नाम
शिप्रा चंद्रा 10 गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
आमना मेंहदी 10 गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
अनुष्का पंडित 10 गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
हर्षित कनौजिया 10 संतपथिक विद्यालय
आकाश ओझा 10 गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
मरियम फातिमा 10 बुद्धा पब्लिक स्कूल
जैनब खान 10 बुद्धा पब्लिक स्कूल
वैभव कनौडिया 10 बुद्धा पब्लिक स्कूल
स्नेहा सिंह 10 गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
प्रियांश वर्मा 10 बुद्धा पब्लिक स्कूल

आईएएस बनना चाहती है शिप्रा
गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिप्रा चंद्रा ने 10 ग्रेड प्वाइंट अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उसकी इच्छा आईएएस बनने की है। शिप्रा ने बताया कि छह घंटे की मेहनत से सफलता हासिल हुई है। वह सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दे रही है।

चिकित्सक बन लोगों की सेवा करेंगी आमना
डिवाइन ग्रेस स्कूल की छात्रा आमना मेंहदी का कहना है कि विद्यालय के अलावा प्रतिदिन चार घंटे की नियमित पढ़ाई से ही 10 ग्रेड प्वाइंट की सफलता हासिल हुई है। माता-पिता के नियमित प्रोत्साहन व गुरुजनों का दिशा निर्देश सफलता में सहायक रहा है। आमना मेंहदी की इच्छा चिकित्सक बन कर लोगों की सेवा करने की है।

इंजीनियर बनना चाहते हैं हर्षित
संत पथिक स्कूल का छात्र हर्षित कनौजिया इंजीनियर बनने का सपना संजोये हुए है। उसने 10 ग्रेड प्वाइंट हासिल किया है। हर्षित का कहना है कि वह इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। हर्षित ने बताया कि नियमित पढ़ाई से सफलता मिली है। वह सफलता का श्रेय स्कूल के टीचर व माता-पिता को देते हैं।

मरियम की डॉक्टर बनने की तमन्ना
बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा मरियम फातिमा की तमन्ना डॉक्टर बनकर देश सेवा करने की है। वह अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ परिवार के सदस्यों को दे रही है। मरियम ने बताया कि प्रतिदिन छह घंटे की अलग से पढ़ाई से सफलता हासिल हुई है।


प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते आकाश
शहर निवासी आकाश ओझा ने 10 ग्रेड प्वाइंट हासिल किया है। उसकी सफलता से उसके घर खुशी का माहौल है। आकाश का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करने की इच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed