फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कमांड सेंटर स्थापित

कमांड सेंटर स्थापित

Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कमांड सेंटर स्थापित
बहराइच। लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में कमांड सेंटर की स्थापना की गयी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर गठित की गयी विभिन्न टीमों निर्वाचन कंट्रोल रूम, शिकायत प्रकोष्ठ, वीडियो अवलोकन टीम, आईटी सेल, टीवी निगरानी सेल सहित अन्य दल एक साथ एक छत के पीछे बैठ कर मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की निगहबानी करेंगे।
विज्ञापन



जनपद में शायद यह पहला अवसर है, जब चुनाव के दौरान मतदान की प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए कमांड सेंटर की स्थापना की गयी है। कमांड सेंटर की स्थापना के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि एक ही छत के नीचे कई टीमों के एक साथ कार्य करने से जहां एक ओर मतदान प्रक्रिया का सघन पर्यवेक्षण हो सकेगा वहीं कार्यो की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन



इसके अलावा विभिन्न प्रकार की टीमों के एक साथ कार्य करने से सभी लोग अच्छी प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा कमांड सेंटर की जिम्मेदारी मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव को सौंपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
लोकसभा चुनाव के प्रमुख नंबर
1. व्यय प्रेक्षक डॉ. राजी एनएस- 8765002467
2. पुलिस प्रेक्षक एमआर घुरये- 8765001024
3. सामान्य प्रेक्षक मिथलेश कुमार- 8765002478
4. जिलाधिकारी शंभु कुमार- 9454417535
5. पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर- 9454400259
चुनाव कंट्रोल रुम के नंबर-
05252-235780, 235784 व 235743, 232328, 232309, 232338, 232326 व 232332 हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed