{"_id":"5c4b5944bdec224dce165e6b","slug":"61548441924-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स व टैंकर की भिड़ंत में एक की मौत 06 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स व टैंकर की भिड़ंत में एक की मौत 06 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। बहराइच लखनऊ हाईवे पर घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार देर शाम को लखनऊ जा रही मैक्स जीप व टैंकर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मैक्स वाहन में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
जरवल रोड थाना अंतर्गत बहराइच लखनऊ हाईवे पर घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के निकट जरवल रोड की ओर से सवारी लेकर लखनऊ जा रही मैक्स जीप सामने से आ रहे पेट्रोलियम टैंकर से सामने से टकरा गई।
मैक्स जीप में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान 25 वर्षीय बिन्नू पुत्र नान मून निवासी नवा कोडर भिनगा जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। जबकि जीप में सवार देवता दीन (35) पुत्र मास्टर, रमेश (40)पुत्र राजाराम, मुनेश्वर (50)पुत्र सरजू दीन, राम अभिलाख (18) पुत्र विद्या, रामकरन (14) पुत्र राघव राम, लोकनाथ (35) पुत्र नान मून, सियाराम (55) पुत्र राम दुलारे शामिल है सभी घायल ग्राम नवाकोडर, कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया है।