फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अलविदा माह-ए रमजान अलविदा

अलविदा माह-ए रमजान अलविदा

Fri, 23 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
अलविदा माह-ए रमजान अलविदा
मुल्क की खुशहाली को उठे हजारों हाथ
विज्ञापन

मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर मुस्लिमों ने की अमन-चैन की दुआ
बहराइच। रहमत बरकत और मगफिरत वाले विशेष महीने के आखिरी जुमे पर हजारों मुसलमानों ने जिले की मस्जिदों में नमाजे जुमा पढ़कर माहे रमजान को अलविदा कहा। विशेष खुदबा के साथ शुक्रवार को नमाज के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा। अलग-अलग मस्जिदों में हजारों मुसलमानों ने रमजानुल मुबारक के अंतिम शुक्रवार पर नमाज अदा की। इस दौरान सभी ने मुल्क में शांति, भाईचारगी और तरक्की के साथ ही खुशहाली के लिए अपने मालिक हकीकी के सामने नम आंखों से दुआ मांगी।
अलविदा की नमाज का उत्साह लोगों में सुबह से दिखा। दोपहर 12.30 बजे से विभिन्न मस्जिदों में लोग नमाज के लिए एकत्र होने लगे। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की। यहां पर शाही मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अरशदुल कादरी ने नमाज अदा करवाई। काजीपुरा जामा मस्जिद में मौलाना वलीउल्ला मजाहिरी ने नमाज पढ़ाई। आलम सईद मस्जिद घंटाघर में मुफ्ती एकरामुद्दीन ने नमाज अदा करवाई। वहीं, नानपारा मस्जिद में कारी जुबेर, खसियारी मस्जिद सलारगंज में मौलाना मोहम्मद आरिफ, छोटी तकिया व बड़ी तकिया में मौलाना फैयाज और मकबरा अलावल खां बड़ीहाट मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद वारिस ने नमाज पढ़ाई। जबकि शिया जामा मस्जिद सैयदवाड़ा में मौलाना सैयद मोहम्मद मेंहदी रिजवी ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा चौक बाजार नानपारा मसजिद, नूरी मस्जिद बख्शीपुरा, फैजुउलूम मस्जिद बख्शीपुरा, कादिरी मस्जिद दरगाह शरीफ, मैनेजरी मस्जिद दरगाह रोड मंसूरगंज, काजी कटरा मस्जिद, काले खां मस्जिद काजीपुरा सहित सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने शहर व मुल्क में अमन-चैन कायम रखने की दुआ की। उधर, रिसिया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। जरवल, रुपईडीहा, नानपारा, मिहींपुरवा, बाबागंज, बिछिया, पयागपुर, हुजूरपुर में भी अलविदा के नमाज की धूम रही।
विज्ञापन


इंसेट
बच्चों में भी रहा उत्साह
शहर के जामा मस्जिद में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने पहुंचकर तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगते हुए माहे रमजान को अलविदा कहा। इस दौरान बच्चों ने हमजोलियों को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
चांद की तस्दीक के लिए विशेष कमेटी
ईद के चांद के दीदार होने की संभावना रविवार को है। इसके लिए दरगाह प्रबंध समिति की ओर से विशेष कमेटी बनाई गई है। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद व वरिष्ठ सदस्य बच्चेभारती ने बताया कि कमेटी में जिले के प्रमुख मौलाना शामिल हैं। यह सभी दरगाह प्रबंध समिति के गोल कमरे में रविवार शाम को इकट्ठा होंगे। यहां से चांद का दीदार करने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद मरकजी चांद कमेटी दिल्ली और लखनऊ के मुफ्तियों से संपर्क साधने के बाद चांद के दीदार का एलान किया जाएगा।


इंसेट
ईद की नमाज का समय घोषित
अलविदा की नमाज के साथ ही ईदगाह समेत कई स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ने का समय घोषित कर दिया गया है। मरकजी ईदगाह सलारगंज के मुतवल्ली इशरत महमूद ने बताया कि चांद की तस्दीक होने के बाद ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे से होगी। दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद ने बताया कि दरगाह शरीफ ईदगाह में सुबह 09:30 बजे से ईद की नमाज अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में भी समय का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed