{"_id":"5cd06ea7bdec2207315b52ac","slug":"56-23-voting-among-the-clashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़प के बीच 56.23% मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झड़प के बीच 56.23% मतदान
Mon, 06 May 2019 10:58 PM IST
Praveen Singh
Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich
Published by: Praveen Singh
Updated Mon, 06 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
17वीं लोकसभा के लिए सोमवार को गहमागहमी के बीच जिले में वोट डाले गए। छिटपुट झड़प, फर्जी वोटिंग और ईवीएम खराबी के बीच मतदान संपन्न हुआ। 56.23 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। फर्जी मतदान कराने की कोशिश में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को रखा गया है।
बहराइच व कैसरगंज आंशिक संसदीय सीट के लिए सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। 1377 मतदान केंद्रों के 2812 बूथों पर मतदान के लिए 2465344 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें बहराइच संसदीय क्षेत्र के लिए 1713390 व कैसरगंजज संसदीय सीट के लिए 751954 मतदाताओं को मतदान करना था। लेकिन सुबह शुरुआती दौर से ही मतदान की रफ्तार धीमी रही।
रह-रह कर ईवीएम खराब होने के चलते अधिकांश मतदाता व्यवस्था को कोसते हुए मतदान केंद्र से बिना वोट डाले घर लौट गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद फर्जी वोटिंग की भी कोशिश हुई। दोपहर में महसी तहसील के बौंडी थाना अंतर्गत भौंरी मतदान केंद्र पर कार से पहुंचे चार लोग फर्जी मतदान कराने की कोशिश कर रहे थे। मतदाताओं ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी एसके त्रिपाठी को दी।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम ने तत्काल क्षेत्रीय सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दी। 21 नंबर सेक्टर में तैनात मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, खम्हरिया हरदो पट्टी मतदान केंद्र पर तैनात एक सिपाही मतदान में संदिग्ध भूमिका निभा रहा था। मतदाताओं की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल ने पहुंचकर उसे ड्यूटी से हटाया।
वहीं, विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत के मतदान केंद्र इमामनगर गड़रहवा पर फर्जी वोटिंग के मामले को लेकर दोपहर दो बजे दो दलों के लोग आमने-सामने आ गए। समर्थक भी एकत्रित हो गए। कहासुनी के दौरान हाथापाई हुई। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय दलबल के साथ पहुंचे। अतिरिक्त फोर्स बुलायी गयी। इसके बाद हालात को काबू में किया जा सका। लगभग एक घंटा 15 मिनट मतदान ठप रहा।
उधर, रिसिया के शंकरपुर मतदान केंद्र पर कांग्रेस व गठबंधन समर्थकों के बीच कहासुनी हुई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। वहीं, जरवल विकास खंड के गौसपुर पोलिंग स्टेशन पर पीठासीन अधिकारी पर मतदान में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा। किसी तरह मामला शांत हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। 56.23 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां गल्लामंडी के लिए रवाना हुई हैं। देर रात तक ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया जाएगा।