फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दो लाख बढ़े मतदाताओं की रहेगी निर्णायक भूमिका

दो लाख बढ़े मतदाताओं की रहेगी निर्णायक भूमिका

Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दो लाख बढ़े मतदाताओं की रहेगी निर्णायक भूमिका
बहराइच। सोलहवीं लोकसभा के चुनाव में बहराइच संसदीय सीट पर महज 23.46 लाख मतदाता थे। इसमें पांच साल में दो लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में तो इजाफा होने की उम्मीद है ही, बढ़े हुए दो लाख मतदाता भी निर्णायक भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में इन मतदाताओं का रुख भांपने में प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन



सत्रहवीं लोकसभा चुनाव के लिए आज मतदाता घरों की दहलीज से निकलेगा। परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट घोषित होने के तीसरी बार बहराइच लोकसभा क्षेत्र का मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। वर्ष 2009 में बहराइच लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 53 हजार मतदाता थे। जबकि विधानसभा चुनाव में 2012 में इनकी संख्या बढ़कर 20 लाख के पार हो गई थी। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 23 लाख 46 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे।
विज्ञापन



इस बार मतदाता सूची 2465344 के ग्राफ पर पहुंच गयी है। बढ़े दो लाख 344 मतदाताओं में एक लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। ऐसे में इन दो लाख के करीब बढ़े मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने के लिए हर प्रयास प्रत्याशी कर चुके हैं। लेकिन मतदाताओं की चुप्पी से उनके जेहन में भी हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में बढ़े हुए दो लाख वोटर निर्णायक भूमिका में नजर आएंगे। इनका रुख जिस प्रत्याशी या पार्टी की ओर होगा। वह चुनावी बयार में अपनी दावेदारी को मजबूत बना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed