{"_id":"5c2908c3bdec2256c50f4551","slug":"51546193091-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज में आई दरार, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज में आई दरार, आवागमन बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर झुकिया रेलवे क्रॉसिंग के निकट पांच माह पूर्व शुरू किए गए ओवरब्रिज का पैनल टूटने से बीच में दरार आ गई। दरार आने की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए। ओवरब्रिज के निचले हिस्से में मिट्टी और कंकरीट गिरनी शुरू हो गई। इसको देखते हुए पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। रूट डायवर्जन करते हुए पुल के बगल बाईपास से वाहनों को गुजारा जा रहा है। निर्माण कंपनी और अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
दो साल पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करवाया था। 60 करोड़ की लागत से 1400 मीटर लंबे ओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ। पांच माह पूर्व 28 अगस्त को कार्यदायी कंपनी पीएनसी के अधिकारियों की मौजूदगी में ब्रिज पर आवागमन चालू कर दिया गया था। रविवार सुबह ओवरब्रिज के बीचों बीच रेलवे लाइन के निकट अचानक सीमेंटेड पैनल टूटकर नीचे गिर गया। पैनल टूटने से बीच में भरी गई मिट्टी और कंक्रीट गिरनी शुरू हो गई।
पुल के आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया। ब्रिज के ऊपरी हिस्से पर भी हल्की दरार दिखाई दी। जिसके बाद एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों से संपर्क किया। पुल के दोनों छोर से आवागमन को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि रूट डायवर्जन करते हुए नीचे से गुजरने वाले बाईपास रास्ते से वाहनों को निकाला जा रहा है। अधिकारियों को तत्काल टूटे हुए पैनल को ठीक कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।