{"_id":"cc24d2784a52451e6dfd7057081f8267","slug":"49-thousand-missing-in-women-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से 49 हजार गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खाते से 49 हजार गायब
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
रमटेड़िया सरदपारा गांव निवासी एक महिला के इलाहाबाद बैंक फखरपुर के खाते से 49 हजार 400 रुपये गायब हो गए। शिकायत पर बैंक मैनेजर ने गलती से दूसरे के खाते में पैसे जाने की बात कही। लेकिन अब पैसे खाते में वापस करने की बात पर टालमटोल कर रहे हैं। महिला ने एसपी को पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना फखरपुर अंतर्गत ग्राम रमटेड़िया सरदपारा निवासी नीलम देवी का खाता इलाहाबाद बैंक फखरपुर में है। नीलम का कहना है कि उसने अपने खाते में 38 हजार रुपये फरवरी में जमा किए थे। उसके खाते में दस हजार और 14 सौ रुपये पहले दो किश्तों में जमा किए गए थे। पांच दिन पूर्व महिला बैंक पहुंची तो पता चला कि उसके खाते से सारा पैसा निकल चुका है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि गलती से पैसा दूसरे के खाते में चला गया। जल्द ही वापस हो जाएगा। मैनेजर ने 20 जुलाई के बाद संपर्क करने की बात कही। पुन: महिला बैंक पहुंची तो प्रबंधक ने टालमटोल किया। परेशान महिला बैंक के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन