फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   46 government schools will be improved with Rs 25.73 crore

Bahraich News: 25.73 करोड़ से संवरेंगे 46 राजकीय विद्यालय

Tue, 09 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 09 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
46 government schools will be improved with Rs 25.73 crore
बहराइच। जिले के राजकीय विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और अतिरिक्त गतिविधियों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शिक्षा विभाग की नई योजना के तहत 46 विद्यालयों में बहुउद्देशीय हाल, विज्ञान प्रयोगशाला, शौचालय और अन्य भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 25.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुछ विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन


शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इन निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लिमिटेड और राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। विभागीय योजना के अनुसार, हर विद्यालय में औसतन 47.46 लाख रुपये से लेकर 69.03 लाख रुपये तक खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य जिले के विभिन्न ब्लॉकों और कस्बों के प्रमुख विद्यालयों में कराए जाएंगे।

इनमें राजकीय विद्यालय चकसौगहना, मुस्तफाबाद, लखैयाकलां, बड़ागांव, बदरौली, रघुनाथपुर, सोनबरसा गोड़हिया नंबर चार, सेमरियावां, राजापुर कलां, गंगापुर, धोबियाहार, पटना, भक्तापुर, चाकूजोत, किशनपुर, नानपारा, पयागपुर, मिहींपुरवा, कैसरगंज, जरवल, बौंडी, फखरपुर, नवाबगंज, मोतीपुर, शिवपुर, हरदी, महसी समेत कुल 46 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed