फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   450 bigha crop submerged due to canal cutting

नहर कटने से 450 बीघा फसल जलमग्न

Sun, 12 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
450 bigha crop submerged due to canal cutting
जरवल के सुरजना गांव में नहर कटने के बाद खेतों में भरा पानी। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। सुरजना गांव के पास चार दिन पूर्व नहर भारी बारिश में कट गई। इससे किसानों के खेत में पानी भर जाने से धान व अन्य फसल डूब गई थी। किसानों ने फसल जलमग्न होने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद भी नहर की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे नाराज किसानों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि 60 से अधिक किसानों की 450 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। सूचना पर भी नहर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत बीबीपुर-आगापुर संपर्क से 200 मीटर पूर्व सुरजना गांव स्थित है। सुरजना गांव के निकट सिंचाई विभाग की ओर से नहर बनवाई गई है। इस नहर से किसानों की फसल की सिंचाई होती है। किसानों के मुताबिक चार दिन पूर्व नहर कट गई थी। इसकी सूचना सिंचाई विभाग के जेई व अन्य अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद भी नहर दुरुस्त नहीं कराई गई है। इस पर किसानों ने स्वयं नहर बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इससे नाराज किसानों ने रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि इसी तरह प्रतिदिन खेत में पानी भरने से उनकी फसल तबाह हो जाएगी। ऐसे में सभी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। किसान शत्रोहन दास, राम भारत, राम बहादुर, रामसेवक, भाईलाल आदि का कहना है कि 60 से अधिक किसानों की 450 बीघा से अधिक खेत व फसल प्रभावित हुआ है। इस मामले में उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल का कहना है कि नहर कटने की सूचना अब मिली है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर नहर दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed