फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   430 quintals of wheat was rejected by the depot

Bahraich News: 430 क्विंटल गेहूं को डिपो ने किया अस्वीकार

Wed, 23 Apr 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 23 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
430 quintals of wheat was rejected by the depot
 नानपारा में गेहूं क्रय केंद्र पर हो रही खरीद।
नानपारा (बहराइच)। कृषि उत्पादन मंडी समिति नानपारा में गेहूं खरीद के लिए सात क्रय केंद्र स्थापित हैं। इनमें मंडी समिति व खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा खरीदे गए 430 क्विंटल गेहूं को एसडब्ल्यूसी डिपो मिहींपुरवा ने अस्वीकार कर दिया है। इसका कारण गेहूं की प्राकृतिक चमक कम होना बताया गया है। गेहूं रिजेक्ट होने के बाद सचिवों में हड़कंप हैं। वहीं क्षेत्र मेंं गेहूं के रखरखाव मेंं लापरवाही बरतने या गेहूं के बारिश के दौरान भीगने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में खाद्य एवं रसद विभाग के छह व मंडी समिति का एक गेहूं क्रय केंद्र संचालित है। खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्रों पर अब तक 66 किसानों से 5350. 50 क्विंटल व मंडी समिति के क्रय केंद्र पर लगभग 30 किसानों से 2505 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इनमें से 430 क्विंटल गेहूं को भंडारण के लिए एसडब्ल्यूसी डिपो मिहींपुरवा भेजा गया था। इसे डिपो ने अस्वीकार कर दिया है। अस्वीकार किए गए गेहूं में मंडी समिति का 250 क्विंटल व खाद्य एवं रसद विभाग का 180 क्विंटल गेहूं शामिल है। गेहूं के रिजेक्ट होने के बाद चर्चाओंं का बाजार गर्म है। चर्चाओंं में कुछ लोग जहां सचिवोंं की लापरवाही से गेहूं भीगने तो कुछ रखरखाव में लापरवाही बरतने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग मुनाफाखोरी में खराब गेहूं खरीदने की भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों को भी किया जा रहा वापस
तराई मेंं बीते दिनों हुई बारिश के चलते कई किसानों का गेहूं भीग गया था और उसकी भी चमक फीकी हो गई है। इसके चलते क्रय केंद्र पहुंचने वाले इन किसानों को भी गेहूं की गुणवत्ता का हवाला देकर वापस किया जा रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रभारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि असमय बारिश के कारण गेहूं की प्राकृतिक चमक चली गई है। केंद्रीय पूल में खरीदा गया गेहूं भेजा गया था, जो सफेद हो जाने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है। भारत सरकार की टीम गेहूं के गुणवत्ता में आई कमी की जांच कर रही है। शीघ्र ही मानक में छूट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed