{"_id":"5cb9fec6bdec22144631a413","slug":"41555693254-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ऑटो ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ऑटो ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बौंडी टैक्सी स्टैंड के निकट सड़क किनारे जा रहे युवक को आटो ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटनाग्रस्त आटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली नगर अंतर्गत शहर में लखनऊ मार्ग पर टैक्सी स्टैंड संचालित है। यहां से बौंडी, महसी, फखरपुर के आटो मिलती है। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे के आसपास एक 45 वर्षीय युवक सड़क किनारे जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही आटो ने उसे टक्कर मार दी।
चोट अधिक लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आटो को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।