{"_id":"5cb8ad79bdec22146555a69a","slug":"41555606905-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना व प्रसपा प्रत्याशियों समेत छह लोगों ने किया नामांकन
बहराइच। पांचवें चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चल रहा नामांकन गुरुवार को समाप्त हो गया। भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी पहले ही नामांकन कर चुके थे।
अंतिम दिन शिवसेना और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ ही चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह कुल दस नामांकन पत्र जमा हुए हैं। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 10 अप्रैल से बहराइच में नामांकन शुरू हुआ था। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड ने नामांकन पत्र जमा किया था। जबकि तीन दिन बाद कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा निर्दलीय गुरुशरन ने भी नामांकन किया था। नामांकन के अंतिम दिन शिवसेना प्रत्याशी रिंकू साहनी ने अपना पर्चा दाखिल किया। जबकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जगदीश कुमार सिंह ने गुरुवार को दरगाह से जुलूस निकाला।
फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी रामसागर, मौजीलाल, जनार्दन गौड़ व शिवनंदन ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस तरह बहराइच लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए कुल दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन होगा।