फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दीपावली पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, डॉक्टरों की टीम गठित

दीपावली पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, डॉक्टरों की टीम गठित

Wed, 18 Oct 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, डॉक्टरों की टीम गठित
बहराइच। दीपावली पर्व के मद्देनजर आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। सीएमएस ने जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों की टीम गठित कर जवाबदेही तय कर दी है। 25 बेड भी आरक्षित कर दिए हैं। जबकि सीएमओ ने जिले के समस्त पीएचसी व सीएचसी अधीक्षकों को चिकित्सीय सुविधाएं दुरुस्त रखने व एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने कहा कि दीपावली पर्व पर अप्रिय घटना से निपटने के लिए चिकित्सकीय व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं व बुजुर्ग वायु प्रदूषण व पटाखों की आवाज से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आकस्मिकता के दौर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9454455262 पर संपर्क किया जा सकता है। उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके टंडन ने कहा कि आकस्मिक चिकित्सा टीम गठित की गई है। इसमें वरिष्ठ परामर्शदाता, ईएनटी सर्जन, आर्थो सर्जन, वरिष्ठ शल्यक व नेत्र शल्यक शामिल हैं। इन सभी को दीपावली पर्व पर जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहने व मोबाइल फोन स्विच ऑन रखने का निर्देश दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 25 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed