फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   40 dilapidated rural roads will be reconstructed at a cost of Rs 53.80 crore

Bahraich News: 53.80 करोड़ से खस्ताहाल हो चुके 40 ग्रामीण मार्गों का होगा पुनर्निर्माण

Fri, 25 Jul 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 25 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
40 dilapidated rural roads will be reconstructed at a cost of Rs 53.80 crore
बहराइच। जिले के सभी सात विधानसभाओं में खस्ताहाल हो चुके 40 ग्रामीण संपर्क मार्गों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। डीएम मोनिका रानी ने सर्वे करवाकर खस्ताहाल मार्गों का चयन कर विस्तृत कार्ययोजना स्वीकृति के लिए शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलते ही इनका पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की सभी सात विधानसभाओं में पूर्व से निर्मित 40 मार्ग खस्ताहाल हो गए हैं। 90.13 किमी लंबे इन मार्गों के जर्जर होने से ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मार्गों पर बड़ी गिट्टियों से आए दिन हादसे हो रहे हैं, वहीं इन मार्गों से आवागमन से ग्रामीणों के वाहन भी जर्जर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों से इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे। जिसके बाद डीएम मोनिका रानी ने लोक निर्माण विभाग से सर्वे करवाकर इनका चिह्नांकन करवाया है। लोक निर्माण कार्यालय के अनुसार, चिह्नित 90.13 किमी लंबे 40 ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 53.80 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों को गड्ढामुक्त सड़कों का अनुभव करवाने के लिए 40 सड़कों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जाएगा।
- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed