फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4,500 flood-affected families asked question to leder

4500 बाढ़ पीड़ित परिवार नेताओं से मांगेंगे हिसाब

Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
4,500 flood-affected families asked question to leder
महसी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के विस्थापन की प्रक्रिया फाइलों में उलझी हुई है। महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में लगभग 4500 परिवार तटबंध किनारे गुजर बसर कर रहे हैं। शासन ने विस्थापन के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन फिर मामला फाइलों में उलझ कर रह गया। कटान व बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को आशियाना मुहैया नहीं हो सका है। ऐसे में इस बार कटान व बाढ़ पीड़ित, प्रत्याशियों के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं। सभी प्रत्याशियों के आने पर उन्हें जवाबदेह बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


जिले में हर साल बाढ़ और कटान कहर बरपाती है। औसतन 300 परिवार बेघर होते हैं। बीते एक दशक से घाघरा नदी में आठ गांव समाहित हुए हैं। इन गांवों के लगभग 4500 परिवार बेलहा-बेहरौली तटबंध पर महसी में और आदमपुर रेवली तटबंध पर कैसरगंज में गुजर-बसर कर रहे हैं। इनके पास न तो मकान है न ही खेती। दिनभर मजदूरी करने के बाद जो हासिल होता है, उसी से दो जून की रोटी का जुगाड़ करते हैं।
विज्ञापन


इन बाढ़ और कटान पीड़ितों को आशियाना मुहैया कराने के लिए विस्थापन नीति के तहत जमीन और मकान देने के निर्देश शासन ने दिए थे। लेकिन जिले में विस्थापन प्रक्रिया परवान नहीं चढ़ सकी। इस कारण घाघरा के कहर से बेघर हुए परिवार तटबंध की पटरियों पर झोपड़ी बनाकर जिंदगी काट रहे हैं। बाढ़ आने पर अधिकारी और नेता दिखाई पड़ते हैं। लइया, चना और बिस्कुट बांटकर चले जाते हैं। इसके बाद कोई सुधि नहीं लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहना है तटबंध पर रह रहे निरहू का। कोइली देवी और महेश भी प्रशासनिक उपेक्षा से आहत हैं। दोनों का कहना है कि नेता तो वादे करते रहते हैं, अधिकारियों से आस थी कि हक दिलाएंगे। लेकिन वे भी उदासीन बने हुए हैं। ऐसे में जैसे-तैसे जिंदगी कट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि फिर चुनाव आ गया है। नेताओं के इर्द गिर्द चक्कर लगाने वाले वोट लेने के लिए फिर आने लगे हैं। नेताओं के आने पर उनसे अपनी बदहाली पर सवाल पूछेंगे। उन्हें इस बार जवाब देना होगा। मान मान-मनौव्वल पर वोट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed