फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   38 candidates filled leaflets

38 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Thu, 09 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 09 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
38 candidates filled leaflets
नामांकन कराने पहुंचा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
पांचवें चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इस दौरान गहमागहमी के बीच 38 प्रत्याशियों ने परचे भरे। कांग्रेस-सपा गठबंधन में पयागपुर की सीट होने के बावजूद सपा के टिकट पर मुकेश के उम्मीदवार बनने से जिले में राजनीतिक सरगर्मी जहां तेज हो गई, वहीं मुकेश के सगे भाई बालेंद्र भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं, महसी से भाजपा के टिकट पर सुरेश्वर सिंह मैदान में हैं। 
विज्ञापन


पांचवें चरण के लिए जिले में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन था। सुबह करीब 11 बजे पयागपुर विधायक मुकेश श्रीवास्तव लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सपा के सिंबल पर चार सेट में परचा दाखिल कर सभी को चौंका दिया। गौरतलब हो कि पयागपुर विधानसभा सीट कांग्रेस-सपा गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से में चली गई थी। ग्रेस ने वहां से भगतराम मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


पयागपुर सीट पर मुकेश के भाई बालेंद्र श्रीवास्तव भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा सर्व संभाव पार्टी से आशीष सोनी, एलएसपी सेकुलर पार्टी से अश्विनी कुमार मैदान में हैं। महसी सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह ने परचा दाखिल किया है। यहां से सर्वसंभाव पार्टी से पीयूष शर्मा उम्मीदवार बने हैं। कैसरगंज विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल से राजबहादुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से बालकानंद वर्मा व निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रसाद तथा मुन्नी मैदान में हैं। बहराइच सदर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रोशनलाल नाविक चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय लोकदल से मौलाना उल्लीउल्लाह, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी से रुस्तम अली ने परचा भरा। मटेरा विधानसभा क्षेत्र से गंगाराम रालोद के टिकट से मैदान में उतरे हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में असलम खां, संतोष कुमार और रामगोपाल ने परचा दाखिल किया है। बलहा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से भगवानदास, राक्रांपा से गोविंद प्रसाद ने परचा दाखिल किया है।

जबकि भाजपा व निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सरोज सोनकर मैदान में उतरी हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गुरुप्रसाद, बेचेलाल, बाबादीन और इंद्रजीत मैदान में हैं। लोकदल से तिलकराम ने ताल ठोंकी है।


नानपारा विधानसभा क्षेत्र से राक्रांपा से यासीन, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल से मीना कुमारी, भाकपा से कुलेराज यादव व निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बृजेश और संदीप ने परचा भरा है। कुल 38 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन पत्र भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed