फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   378 passed in lekhpal exam

लेखपाल परीक्षा में 378 ने मारी बाजी

Tue, 15 Dec 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 15 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें जिले के 378 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है, जिसमें 67 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि जिले के 41 केंद्रों पर 17 हजार के करीब परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। लंबे समय से लोगों को परिणाम का इंतजार था। परीक्षा का परिणाम सोमवार को राजस्व परिषद की ओर से जिले को भेज दिया गया था।

इसमें पेन ड्राइव के माध्यम से जिले को भेजे गए परिणाम के पहुंचने के बाद देर शाम डीएम को फोन पर पासवर्ड की सूचना दी गई।

पासवर्ड मिलने के बाद डीएम अभय ने एनआईसी के माध्यम से परीक्षा पास करने वालों की सूची को जनपद की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया।

जिले में हुई परीक्षा में 378 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम आने की सूचना के बाद जिले के आवेदकों में परिणाम जानने की उत्सुकता बढ़ गई।

उत्सुकता बढ़ने के कारण शहर व ग्रामीण अंचलों में संचालित साइबर कैफे पर भीड़ लग गई। हालांकि कई लोगों को मायूसी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed