फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   36 Containment zones built in Bahraich

बहराइच में बने 36 कंटेनमेंट जोन

Tue, 25 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
36 Containment zones built in Bahraich
बहराइच। जिले के अलग-अलग स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर प्रशासन ने 36 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां पर सभी के तरह के आवागमन को पूरी तरीके से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

तहसील सदर अंतर्गत थाना रिसिया के ग्राम डिहवा, मालापुर व मझौवा व थाना दरगाह शरीफ के ग्राम शाहपुर जोत यूसुफ, तहसील नानपारा के ग्राम सिसवारा, कबीरनगर व मोहल्ला किला, थाना नवाबगंज के ग्राम धनकुट्टीपुरा व चरगहवा, तहसील कैसरगंज के थाना फखरपुर के ग्राम भिलौराबासू, अख्तियारापुर भिखईपुरवा, थाना हुजूरपुर के ग्राम भूपानी, भयापुरवा, करैला शाहबाजपुर को कोरोना मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना बौण्डी के ग्राम बगरही, तहसील पयागपुर के थाना रानीपुर में ग्राम टेपरा कटघरा, थाना विशेश्वरगंज की ग्राम ठाकुरपुरवा, रनियापुर गोबरही, सुजानडीह व विशेश्वरगंज बस स्टैंड, तहसील महसी के थाना रामगांव अंतर्गत ग्राम नेवादा व थाना हरदी के ग्राम चुरईपुरवा, तहसील मोतीपुर के ग्राम सुशील सिंह फार्म ककरहा व कतर्निया बस स्टैंड मिहींपुरवा में एक-एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट ने इन क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह थाना कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बाजदारीपुरा, थाना दरगाह शरीफ के मोहल्ला फ्रीगंज, थाना कोतवाली देहात के चाईनपुरवा आदिलपुर व थाना रिसिया के ग्राम पटना घोसियारी, तहसील नानपारा के थाना रूपईडीहा में ग्राम दुर्गापुर व आदर्श नगर, थाना खैरीघाट के ग्राम मटेरा कला व थाना मटेरा के मटेरा बाजार, तहसील महसी के थाना बौंडी के खैरा बाजार व ग्राम गुजौली में एक-एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने तथा तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत बसंत विहार कॉलोनी में एक से अधिक संक्रमित पाये जाने के बाद प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

यहां पर तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रों तथा उसके आसपास के क्षेत्र को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील करने एवं संपूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed