{"_id":"5ed52ff38ebc3e904159568e","slug":"32-buses-of-roadways-left-after-66-days-bahraich-news-lko5240409189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
बहराइच। लॉकडाउन के 66 दिनों के बाद सोमवार को रोडवेज बस अड्डे से शासन की गाइड लाइन के तहत बसों का संचालन शुरू हुआ। यात्रियों की आमद कम होने से महज 32 बसें ही विभिन्न रूटों पर चलाई गईं।
लॉकडाउन के चौथे चरण तक बसों का संचालन पूरी तरह ठप कर किया गया था। इसके पांचवें चरण में शासन द्वारा सोमवार से बसों का संचालन कराने को गाइड लाइन जारी की गई थी। इसके तहत बसों को पूरी तरह सैनिटाइज कर की संचालित करने के निर्देश थे। बिना सैनिटाइजेशन व मास्क के यात्रियों को बस में चढ़ने की अनुमति नही थी।
रोडवेज प्रशासन द्वारा शासन की गाइड लाइन के तहत रविवार को ही बसों का संचालन करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। सोमवार को सुबह से बसों का संचालन शुरू तो हुआ लेकिन रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की आमद कम होने से देर शाम तक महज 32 बसें ही विभिन्न मार्गों पर रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
एआरएम मोहम्मद इरफान ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के तहत सोमवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे तक 22 बसें विभिन्न मार्गों पर भेजी जा चुकी थीं। हालांकि बसों के संचालन के पहले दिन यात्रियों की आमद ज्यादा नहीं थी। शाम तक 32 बसों का संचालन हो चुका था।