{"_id":"5c4b562fbdec224bbb2092b9","slug":"31548441135-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में भारी वर्षा, गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में भारी वर्षा, गिरे ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं। जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। वहीं पयागपुर क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन किसान गंभीर रूप से झुलसकर घायल हुए हैं। मौसमविदों की मानें तो आगामी दो दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।
गोंडा जिले के कटुआ नाला निवासी पंकज सिंह (21), पहलवान सिंह (25) गन्ना किसान हैं। बहराइच जिले की सीमा से सटे होने के कारण इन किसानों का गन्ना चित्तौरा में स्थित चिलवरिया चीनी मिल पर गन्ना खरीद की जाती है। उसी के तहत दोनों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लादकर शुक्रवार को चीनी मिल आ रहे थे।
बारिश शुरू होने पर सभी पयागपुर के कटेल चौराहे के निकट ट्रॉली रोक दिया। इसके बाद सभी नीचे बैठकर बारिश से बचने का प्रयास करने लगे। तभी बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। आपसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दौरान पयागपुर तहसील से उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय जिला मुख्यालय आ रहे थे।
विज्ञापन
भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रोकवा दिया। उन्होंने घायलों की स्थिति जांचने के बाद खुटेहना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा एक अन्य किसान विनोद सिंह भी बिजली गिरने से मामूली रूप से झुलसे थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।