{"_id":"5bc76b2bbdec22698e6eaaf1","slug":"31539795755-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से गोद से छिटका मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से गोद से छिटका मासूम, मौत
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। तीन साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर एक मां पैदल घर जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी। गोद से बेटा छिटकर जमीन पर गिर गया और वाहन उसे रौंदता हुआ चला गया।
मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मां को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मां दुर्गा पूजा समारोह देखकर लौट रही थी। चालक वाहन समेत फरार हो गया।
मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट निवासी मीरा देवी (30) पत्नी विनोद कुमार मासूम बेटे विजय कुमार (3) के साथ कुछ दूरी पर स्थित नयापुरवा में आयोजित दुर्गा पूजा देखने गई थी।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समारोह देखकर महिला मंगलवार रात 10 बजे के आसपास घर लौट रही थी। महिला लखीमपुर-नानपारा हाईवे पर पहुंची, तभी नानपारा की ओर से आ रही मिनी बस ने उसे टक्कर मार दिया। मौके पर ही बेटे की कुचलकर मौत हो गई।
महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि अभी परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक महिला को होश नहीं आ सका है।