फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   30 hours later, the body of the woman was removed from the canal

30 घंटे बाद नहर से निकाला गया युवती का शव

Fri, 04 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
30 hours later, the body of the woman was removed from the canal
बिछिया (बहराइच)। क्षेत्र के मुखिया फार्म निवासी एक युवती मनोरोग से परेशान होकर गुरुवार को सुबह नहर में कूद गई थी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सुबह युवती का शव कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में मिला। लगभग 30 घंटे बाद युवती का शव नहर से निकाला गया। मुर्तिहा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत रमपुरवा ग्राम पंचायत के मुखिया फार्म निवासी हिरनी (19) पुत्री राजकुमार कई साल से मनोरोग से परेशान थी। गुरुवार सुबह चार बजे वह पिता के साथ एक धार्मिक स्थल पर झाड़फूंक के लिए जा रही थी। इसी दौरान युवती ने नहर में छलांग लगा दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों से युवती की खोजबीन करा रही थी। शुक्रवार सुबह युवती का शव सरयू नहर के 12 नंबर पुल से 100 मीटर दूर मिला। जहां शव मिला, वह क्षेत्र कोतवाली मुर्तिहा में आता है। इस पर कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकाला गया। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed