फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   3.27 lakh farmers got 11th installment of Samman Nidhi

3.27 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की 11वीं किस्त

Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
3.27 lakh farmers got 11th installment of Samman Nidhi
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी करवा चुके लगभग 3.27 लाख किसानों के खाते में मंगलवार को सम्मान निधि की 11वीं किस्त भेजी गई। शिमला में आयोजित लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थी किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेजी। शहर स्थित किसान पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री का लाभार्थी किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

केडीसी में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार द्वारा गरीबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। सांसद अक्षयवर लाल गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि जिले के सभी पात्रों को निष्पक्षता के साथ योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। योजनाओं में जाति-धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिलेवासी केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का भरपूर लाभ लें। किसी भी योजना में अगर किसी को भी कोई दिक्कत आए तो तत्काल हमारे कार्यालय में सूचित करें। संबंधित अगर पात्र होगा तो उसे योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस मौके पर एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ, एडीएम मनोज, सीएमओ डॉ. एसके सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नानपारा में एसडीएम अजीत परेश की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जरवल ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भारी तादाद में भीड़ जमा हुई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ एसपी पांडेय व सीएचसी प्रभारी डॉ. निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed