फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   28 people, including mother and son, found corona infected

मां-बेटे समेत 28 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 13 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
28 people, including mother and son, found corona infected
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जारी की गई जांच रिपोर्ट में सहजना गांव निवासी मां-बेटे समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मां-बेटे को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि पयागपुर में एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं प्रधान डाकघर के चार कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद डाकघर को सैनिटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया है, जबकि कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार जिले में पुन: बढ़ने लगी है। सोमवार को 40 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। वहीं मंगलवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि सहजना गांव में 22 वर्षीय युवक व उसकी 45 वर्षीय मां कोरोना पॉजिटिव निकली है। दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। पयागपुर के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि बनकटा गांव में एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज और कैसरगंज में एक-एक कोरोना संक्रमित निकला है। उधर, प्रधान डाकघर के चार कर्मचारी भी हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पोस्टमास्टर वीके मिश्रा ने बताया कि डाकघर को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमितों में कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि कुछ संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेट संक्रमितों को रिस्पांस टीम की ओर से दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed