फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   27 vehicles challaned, Rs 1.5 lakh fine collected

Bahraich News: 27 वाहनों का चालान, 1.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Wed, 15 Apr 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
27 vehicles challaned, Rs 1.5 lakh fine collected
रुपईडीहा। पुलिस व यातायात विभाग की टीम ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 27 वाहनों का चालान कर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला। कागजों के अभाव में दो वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा नगर पंचायत में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए टीआई विजेंद्र मिश्रा व टीएसआई रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी तथा उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed