फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   260 sick in food poisoning

फूड पॉयजनिंग में 260 बीमार

Tue, 06 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 06 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
260 sick in food poisoning
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
हरवा टांड़ गांव में रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान बासी नाश्ता करने से पूरे गांव के लोग सोमवार देर शाम बीमार हो गए थे। 260 लोग देर रात तक अस्पताल पहुंचे। इनमें 220 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 40 लोग अभी भी सीएचसी में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हरवा टांड़ गांव में स्थित मदरसे में सोमवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए थे। रोजा इफ्तार के एक घंटे बाद नाश्ता करने वाले सभी लोगों की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। किसी को मिचली तो किसी उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इस पर फूड पॉयजनिंग से पीड़ित लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन


रात 10 बजे तक गांव के 260 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बड़े पैमाने पर रोगियों के सीएचसी पहुंचने की सूचना पाकर सीएमओ ने कैसरगंज, हुजूरपुर और फखरपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों को भी इलाज में सहयोग के लिए चिरैयाटांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इनमें से 220 लोगों का इलाज कर रात में ही उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि 40 ग्रामीणों की हालत नाजुक देखकर उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें रुखसाना, चिरातुन, रफीक, सबीना, गुलनाज, मेराज, गुफरान, कुसुम, जन्नतुल, जीशान, आसरुन, फैय्याज, जमाल और सलमान आदि शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुणलाल ने भी सुबह सीएचसी पहुंचकर भर्ती रोगियों का हालचाल लिया। सीएमओ ने बताया कि भर्ती सभी रोगी खतरे से बाहर हैं। फूड पॉयजनिंग के चलते शरीर में पानी की कमी थी। इसके चलते उन्हें भर्ती किया गया है। इलाज चल रहा है। देर शाम तक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed