{"_id":"5fee009a8ebc3e08bc1984ee","slug":"25-villages-of-risia-and-chittora-will-be-child-labor-free-bahraich-news-lko5575293178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसिया व चित्तौरा के 25 गांव होंगे बालश्रम मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसिया व चित्तौरा के 25 गांव होंगे बालश्रम मुक्त
विज्ञापन
बहराइच। शहर के जिला पंचायत डाक बंगला सभागार में बालश्रम उन्मूलन व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने गांवों में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। एक्शन मोड के जिला समन्वयक ने बताया कि रिसिया व चित्तौरा के 25 गांवों को बालश्रम मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
शहर के जिला पंचायत डाक बंगला सभागार में बालश्रम उन्मूलन व मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान ने की। ब्रिटिश हाई कमीशन की ओर से सहायतित तथा एक्शन एड इंडिया द्वारा आयोजित स्टार परियोजना के तहत बाल श्रम उन्मूलन तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए प्रेरक प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोगों को जागरूक किया गया। एक्शन एड स्टार परियोजना के जिला समन्वयक अब्दुल कादिर ने बताया कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों को काम देना गैरकानूनी है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान ने प्रेरकों को अपने-अपने गांव में बाल श्रमिकों को चिह्नित करके उनके परिवार को श्रम पंजीयन कराने कर सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक ने बताया कि एक्शन मोड के पदाधिकारी प्रेरकों संग मिलकर रिसिया और चित्तौरा विकास खंड के 25 गांवों को बालश्रम से मुक्त कराएंगे। साथ ही मानव तस्करी पर अंकुश के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। नई पहल परियोजना के जिला समन्वयक विजय कुमार शुक्ला ने प्रेरकों से आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की बात कही। जिला बाल संरक्षण अधिकारी सीविका मौर्या ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। किशोर न्याय बोर्ड की रंजना ने प्रेरकों को जुनाइल जस्टिस बोर्ड की जानकारी दी। इस मौके पर महिला शक्ति केंद्र की रागिनी व नीलम, चाइल्ड लाइन के अश्विनी, प्रथम संस्था के राकेश चौबे, पवन पाठक, राम आशीष, रुबीना, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।