{"_id":"58ea74bb4f1c1b41485b924c","slug":"25-houses-and-20-bigha-crop-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मकान व 20 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मकान व 20 बीघा फसल जली
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
अाग लगने से जला मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच-बाराबंकी की सीमा पर स्थित पारामाझा गांव में रविवार को सुबह आग लगने से 23 ग्रामीणों के मकान जल गए। दो दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग से लगभग 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, अग्निकांड में 20 बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। वहीं, अन्य स्थानों पर आग लगने दो मकान जल गए। आग की चपेट में आकर एक ग्रामीण झुलस गया और दो बकरियां जिंदा जल गईं।
जरवलरोड थाना क्षेत्र की ग्राम सभा पारामाझा निवासी हंसराम के मकान में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुबह होेने के कारण गांव के लोग खेताें में गेहूं की फसल काटने गए थे। तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग ने पड़ोस के जगदीश, मंशाराम, जग्गू, साधु, परशुराम, रामनाथ, कैलाश, लक्ष्मण, राजितराम, माधवराज, लल्लू, पुत्तीलाल, भोला, दयाराम, सागर समेत 23 लोगों के मकानों को चपेट में ले लिया।
आग लगने से गांव में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गई थी, जिसके बाद नुकसान का मुआयना किया गया है। अग्निपीड़ितों को खाद्यान्न भी वितरित किया गया है।
विज्ञापन
उधर, गांव के ही फूलचंद्र, रामतेज व राधेश्याम के खेत में लगी 20 बीघा गेहूं की फसल भी आग से जल गई। ग्रामीणों की लगभग 23 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र के ही रेवढ़ा गांव निवासी रामराज के मकान में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे पूरा मकान व उसमें रखा सारा सामान जल गया। उधर, रिसिया थाना क्षेत्र के बंगलाचक ग्राम पंचायत के मजरा जहानचक में राम मनोहर के कच्चे मकान में खाना बनाते समय आग लग गई। आग बुझाने के दौरान गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद झुलस गया। अग्निकांड में दो बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन गाय झुलस गई हैं।
अग्निकांड के दौरान घर में तीन वर्ष की बच्ची भी फंस गई थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से बचाया जा सका। लेखपाल परशुराम वर्मा व राजस्व निरीक्षक अरुणप्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। उधर, पयागपुर के पैंतोरामोड़ स्थित एक जनरल मर्चेंट की दुकान में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति राख हुई है।