{"_id":"67e3f8e7353ae4d83d0c79ce","slug":"24-huts-burnt-to-ashes-in-bahraich-fire-and-more-than-two-dozen-animals-were-burnt-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आग से 24 झोपड़ियां जलकर राख... दो दर्जन से अधिक पशु जल गए; एक झटके में खुले आसमान के नीचे आ गए परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आग से 24 झोपड़ियां जलकर राख... दो दर्जन से अधिक पशु जल गए; एक झटके में खुले आसमान के नीचे आ गए परिवार
Wed, 26 Mar 2025 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:24 PM IST
सार
बहराइच में आग लगने से 24 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें गृहस्थी के साथ दो दर्जन से अधिक पशु जल गए। 15 लाख से अधिक के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। एक झटके में सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए।
विज्ञापन
आग से 24 झोपड़ियां जलकर राख
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी के बहराइच में बुधवार की दोपहर झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में 24 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गृहस्थी के सामान के साथ पशु जलकर मर गए।
विज्ञापन
घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरबसी गांव की है। आग से गांव निवासी गोपाल के 10 बकरे, जयकरण की दो भैंस एवं पांच बकरे, विजय की दो भैंस और आठ बकरियां जलकर मर गईं। ग्रामीण आग से 15 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: राहुल गांधी पर योगी के बयान को लेकर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय बोले- सीएम खुद हैं 'नमूना'
विज्ञापन
घटना के बाद से घरों में मातम जैसा माहौल हो गया। एक झटके दो दर्जन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। सूचना पर नायब तहसीलदार अक्षय कुमार पांडेय, राजस्व कर्मी भज्जू राम, उपेंद्र यादव, सनाउल्लाह मलिक एवं थाना प्रभारी शीला यादव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
