फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   24-hour ambulance service will be given in the women's hospital

महिला अस्पताल में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा की दी जाएगी जानकारी

Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
24-hour ambulance service will be given in the women's hospital
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में 102 व 108 एंबुलेंस की निशुल्क सेवा की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसका उद्घाटन सीएमएस ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब अस्पताल आने वाले सभी लोगों को 24 घंटे एंबुलेंस सेवा की जानकारी मिलती रहेगी। लोग इलाज के बाद एंबुलेंस से घर जा सकेंगे।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसकी प्रभारी इशिता त्रिपाठी को बनाया गया है। हेल्प डेस्क का सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सीएमएस ने कहा कि हेल्प डेस्क की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा की जानकारी मिल सकेगी। देवीपाटन मंडल के आरएम संजय विश्वकर्मा ने कहा कि हेल्प डेस्क से 24 घंटे लोगों को एंबुलेंस सेवा की जानकारी मिलती रहेगी। साथ ही कर्मचारियों की ओर से गर्भवती व प्रसूता महिलाओं के साथ घायलों को अस्पताल व घर भेजने की कार्रवाई निशुल्क होगी। इस दौरान जिला कोआर्डिनेटर बासुदेव पांडेय, संदीप, शरद साहू, दुर्गेश पाठक, अंकित सिंह, दुर्गेश पाठक समेत अन्य एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed