{"_id":"68321e6c6e76d15ce50fa1fe","slug":"24-days-after-marriage-the-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131181-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शादी के 24 दिन बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शादी के 24 दिन बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Sun, 25 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत बौकहा के मजरा महरी निवासी मंजू (24) का शव शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची रामगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि मंजू का विवाह बीते 28 अप्रैल को महरी निवासी रिंकू के साथ हुआ था। लेकिन अज्ञात कारणों से विवाहिता यहां रहना नहीं चाहती थी। इस दौरान शनिवार की शाम उसने कमरा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सूरज राणा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।