फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मजदूरी करने गये व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मजदूरी करने गये व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 18 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी करने गये व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन



बहराइच। सुखनदिया मसूदपुर गांव के एक युवक को गोबरहा गांव के दो युवक मजदूरी के लिए बुलाकर ले गए थे। जहां युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सुखनदिया मसूदपुर में रहने वाली रामावती उर्फ रजकला ने थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी को तहरीर दी है। इसमें बताया कि थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गोबरहा निवासी रहीस व सरवा निवासी सुंदर बुधवार सुबह उसके पति बेचूलाल (38) को मजदूरी करने के बहाने जबरन लेकर चले गए।
विज्ञापन



शाम को बेचूलाल घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों को शंका हुई। सभी ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव निवासी तिलाई ने सूचना दी कि बेचूलाल गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे तो बेचूलाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने रहीस व सुंदर पर हत्या का आरोप लगाया है।



थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने बताया कि परिवारीजन ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed