{"_id":"5cb8ad63bdec2213e43a6795","slug":"21555606883-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"930 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
930 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
930 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान गुुरुवार को 930 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे गए हैं। ये तीनों लोग अलग-अलग साइकिल पर बोरे लादकर शराब की तस्करी कर यहां ला रहे थे। शराब व साइकिलें सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर नवाबगंज थानाध्यक्ष रामजी यादव व समतलिया बार्डर आउटपोस्ट के एसएसबी जवान संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। एसओ रामजी ने बताया कि बार्डर आउटपोस्ट के पिलर संख्या 23 के पास जवान पहुंचे।
तभी नेपाल की ओर से तीन साइकिलों पर तीन लोग आते दिखाई दिए। जैसे ही तीनों भारतीय सीमा में घुसे। उन्हें रोककर साइकिल पर लदे बोरों की तलाशी ली गई। बोरों में नेपाली शराब मिली। इस पर तीनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। उनसे पूछताछ की गई तो सभी ने शराब तस्करी की बताई।
विज्ञापन
शराब की गिनती करने पर 930 बोतल नेपाली मदिरा मिली। एसओ ने बताया कि पकड़े गए नवाबगंज के उमरिया गांव निवासी मनोज कुमार, राजितराम व एक अज्ञात को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। जबकि बरामद शराब व तीनों साइकिलें सीज कर दी गई हैं।