{"_id":"5c4ddff6bdec2273a13559fd","slug":"21548607478-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चार वर्ष पूर्व नगर पालिका प्रशासन की ओर से कार्य योजना तैयार की गई थी। उस कार्य योजना को शासन ने हरी झंडी देते हुए 52 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
बजट जारी होते ही नपाप प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शहर को नौ जोन में बांटा गया है।
जोन के अनुरूप ही पेयजल सुदृढ़ीकरण कार्य होंगे, जिसके तहत नई पाइप लाइन बिछेगी। ओवरहेड टैंक के साथ भूमिगत जलाशय की स्थापना होगी।
शहर की पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी रेहान खां ने कार्य योजना की फाइल तैयार कर शासन को भेजी।
लेकिन कार्यकाल पूरा हो गया, शासन से हरी झंडी नहीं मिल सकी। अब उस फाइल पर शासन ने अमल करते हुए 52 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शासन की ओर से स्वीकृत बजट अवमुक्त हो गया है। कार्य भी शुरू करवा दिया गया है।
इसके लिए पूरे शहर को नौ जोन में बांटा गया है। जोन में स्थापित वार्डों और मोहल्लों की समस्याओं के अनुरूप ही पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने का कार्य होगा।
उन्होंने कहा कि जल निगम के अधिशासी अभियंता आरबी राम के निर्देशन में कार्य पूरा कराया जाएगा। जिससे कि तैयार परियोजना के अनुरूप ही पूरे शहर के लोगों को सुचारु तरीके से पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
इन वार्डों को बनाया गया जोन
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जोन एक में रायपुर राजा, घसियारीपुरा, जोन दो में ढपालीपुरवा, खत्रीपुरा, अकबरपुरा, नाजिरपुरा, जोन तीन में वशीरगंज, काजीपुरा दक्षिणी, गुदड़ी, नाजिरपुरा पश्चिमी, जोन चार में वजीरबाग, चांदपुरा, वशीरगंज दक्षिणी, ब्राह्मणीपुरा, काजीपुरा उत्तरी, जोन पांच में छावनी बाजार, चिक्कीपुरा, कानूनगोपुरा उत्तरी, दक्षिणी व गुलामअलीपुरा वार्ड शामिल हैं। जोन छह में बड़ीहाट, सत्तीकुंआ, मेवातीपुरा, जोन सात में मंसूरगंज, हमजापुरा, सलारगंज, काजी कटरा, जोन आठ में चांदमारी, बख्शीपुरा व जोन नौ में दरगाह शरीफ तथा नौरइया वार्ड शामिल किए गए हैं।
ये होंगे काम
शहर में 210 किलोमीटर नई पाइप लाइन का निर्माण होगा। इसके अलावा 25 किलोलीटर व 1200 किलोलीटर के दो-दो ओवरहेड टैंक, पांच सौ और सात सौ किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय का निर्माण और पहले से निर्मित सभी खराब ट्यूबवेेल के रिबोर का काम होगा।