{"_id":"5c4a0106bdec22737f732601","slug":"21548353798-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम के पति ने लगाया टीका, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम के पति ने लगाया टीका, बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा/बाबागंज (बहराइच)। मीजिल्स रूबेला का टीका लगाने के लिए बुधवार को एक स्कूल में शिविर लगा था। आरोप है कि इसमें एएनएम के पति ने एक चार साल के बालक को टीका लगाया।
टीका लगाने के कुछ देर बाद ही बालक की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। पिता ने एएनएम के पति के खिलाफ तहरीर दी है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर मन्नापाठक के प्राथमिक विद्यालय जिगरिया में बुधवार को टीका लगाने के लिए शिविर लगा।
इसमें दोपहर बाद दो बजे के आसपास एएनएम सावित्री देवी पति विजय मिश्रा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी व आशा बहू राजकुमारी पाठक के साथ पहुंची।
स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण शुरू हुआ। गांव निवासी कन्हैयालाल शर्मा का कहना है कि वह चार वर्षीय पुत्र आयुष शर्मा को टीका लगवाने के लिए लेकर पहुंचे।
उस समय एएनएम बातचीत कर रही थी। एएनएम के पति विजय मिश्रा ने बच्चे को टीका लगाया। टीका लगाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
इस पर वहां मौजूद एएनएम ने कहा कि टीका लगने के बाद हल्का-फुल्का बुखार आता है। लेकिन घर पहुंचने पर आयुष की तबियत और बिगड़ गई।
शाम 6.30 बजे के आसपास बेटे की तबियत और खराब होने पर जब उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया।
पिता का कहना है कि गलत टीकाकरण के कारण बेटे की मौत हुई है। परिवारीजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
पिता ने एएनएम के पति विजय मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पति का टीकाकरण करना गलत
एएनएम को टीकाकरण करना चाहिए। अगर पति ने बच्चे को टीका लगाया तो यह गलत है। मामले की सूचना मिली है। डिप्टी सीएमओ को जांच सौंपी गई है।
शीघ्र ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
-डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमओ