Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   200 and 500 notes are not working in Nepal

Bahraich News: नेपाल में नहीं चल रहे 200 व 500 के नोट

Mon, 10 Jul 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
200 and 500 notes are not working in Nepal
बहराइच। रूपईडीहा से सटे नेपाल में भारतीय मुद्रा की पहले की अपेक्षा कम कीमत दी जा रही है। दो सौ व पांच सौ के नोट भी नहीं लिए जा रहे है। कोई भी भारतीय सिर्फ 25 हजार तक नकदी नेपाल ले जा सकता है। इसके चलते दोनों देशों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने भारत व नेपाल दोनों देशों की सरकार से इस मामले को गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन


भारत- नेपाल सीमा पर भारतीय-नेपाली मुद्रा को लेकर दोनों देशों के नागरिकों को मौजूदा समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय- नेपाली रुपये का भी अवमूल्यन होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेपालगंज में इस समय भारतीय मुद्रा 100 रुपये के ऊपर के सारे नोट को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेपालगंज ने अपने मनी एक्सचेंज पर यह जानकारी दे रखी है कि भारतीय रुपये 200, 500 और 2000 के नोट प्रतिबंधित हैं। इस कारण 25000 रुपये से अधिक मुद्रा लेकर जाने वाले भारतीय नागरिकों के ऊपर नेपाल की तरफ से कार्रवाई भी की जा रही है। इसकी वजह से भारतीय सैलानी नेपाल में काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होता दोनों देशों में व्यापार
भारत और नेपाल के बीच व्यावसायिक संबंध ऐसे हैं कि 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत का व्यवसाय नेपाल में भारतीय मुद्रा से ही होता है। एकाएक बदलाव से नेपाल के बाजार और व्यापारी भी परेशान हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और नेपाल के राष्ट्र बैंक के बीच में एक समझौते के तहत भारत के 100 रुपये के एवज में 160 नेपाली होते हैं, लेकिन इस समय व्यावहारिक रूप में यह लेन-देन में लागू नहीं हो पा रहा है।
मौजूदा समय 100 रुपये भारतीय के एवज में 155.80 रुपये नेपाली मिल रहे है। इसका मतलब यह कि लेनदेन में भारतीय रुपया कमजोर हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण सोने का अप्राकृतिक लेनदेन व नेपाल में प्रतिदिन लगभग पांच करोड़ भारतीय मुद्रा में कसीनो में जुआ खेलने वाले हार कर आ रहे हैं।
1957 में हुआ था दोनों देशों में समझौता
1957 में भारत और नेपाल के बीच में आरबीआई और नेपाल राष्ट्र बैंक के साथ समझौता हुआ था। इसमें यह तय किया गया था कि भारतीय 100 रुपये के बदले 160 नेपाली रुपये मिलेंगे। आधिकारिक रूप में तो यही रेट है लेकिन व्यावहारिक रूप में अभी इसका अवमूल्यन हो रहा है।


व्यापारियों ने शुरू किया विरोध
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रूपईडीहा के नगर अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल ने बताया कि नेपाल में भारतीय रुपये का अवमूल्यन होना अच्छी बात नहीं है। इस बारे में जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल नेपाल के अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेगा। नेपाल के संचारकर्मी दिवाकर सिंह का कहना है कि यदि इसी तरह नेपाल में भारतीय रुपये में गिरावट होगी तो यहां पर भारतीय पर्यटकों की आमद घटेगी। इससे नेपाल सरकार को भी काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed