फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 thousand rupees looted by kidnapping a cloth merchant

कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर 20 हजार रुपये लूटे

Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees looted by kidnapping a cloth merchant
पयागपुर (बहराइच)। दुकान बंद करके घर जा रहे कपड़ा व्यापारी का रास्ते में कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कैसरगंज टोल प्लाजा के पास टोल टैक्स देने के लिए जब गाड़ी रुकी तो व्यापारी ने शोर मचा दिया। इस पर अपहरणकर्ता फरार हो गए। टोल प्लाजा के कर्मियों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को कैसरगंज कोतवाली ले गई। वहां पर लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने पयागपुर थाने के लिए पीड़ित को भेजा। पीड़ित ने पयागपुर थाने पर शिकायत की है। पयागपुर पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के अरकापुर के लोनियनपुरवा गांव निवासी चंदन खुटेहना चौराहे पर कपड़े की दुकान संचालित करते है। चंदन का आरोप है कि बुधवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर वह अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने जबरदस्ती बैठा लिया और उसके पास रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने हुजूरपुर मार्ग होते हुए कैसरगंज टोल प्लाजा पहुंचे। टोल टैक्स देने के लिए जब गाड़ी रुकी तो चंदन ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर बदमाश चंदन को गाड़ी से धकेलकर फरार हो गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने पयागपुर थाने में तहरीर दिया है। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed