फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 minutes of elephants scrambling on the road

20 मिनट सड़क पर डटा रहा हाथियों का झुंड

Thu, 03 Oct 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
20 minutes of elephants scrambling on the road
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में चफरिया चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर डटे हाथी। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। चफरिया चौराहे के निकट गुरुवार देर शाम मुख्य मार्ग पर हाथियों का एक झुंड आ गया। जंगली हाथियों के झुंड को देखकर राहगीर दहशत में आ गए। लगभग 20 मिनट तक मुख्य मार्ग पर हाथियों का झुंड डटा रहा। इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मियों ने गश्त शुरू की। इसके बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट गया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर गुरुवार देर शाम कुछ राहगीर गुजर रहे थे। तभी चफरिया चौराहे के निकट मुख्य मार्ग पर हाथियों का एक झुंड आ गया। हाथियों के झुंड को देखकर राहगीर सहम गए। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक हाथियों का झुंड मुख्य मार्ग पर डटा रहा।
विज्ञापन

जंगली हाथियों के मार्ग पर होने के कारण दोनों ओ वाहनों की लाइन भी लग गई। राहगीरों ने मार्ग पर हाथियों के आने की सूचना बिछिया वन बैरियर के वनकर्मियों को दी। सूचना मिलने के बाद वन रक्षक यमुना विश्वकर्मा की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू की। लेकिन तब तक हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया था। वनकर्मियों ने मार्ग पर लगभग एक घंटे तक गश्त जारी रखी, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed