फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 houses burnt in gas cylinder, mother and daughter burnt alive

गैस सिलेंडर में विस्फोट से 20 मकान जले, मां-बेटी जिंदा जलीं

Tue, 07 May 2019 10:42 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Tue, 07 May 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंगलवार को बारातियों के लिए खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे भड़की आग से 20 मकान देखते ही देखते धू-धूकर जल गए। आग की चपेट में आकर मां और बेटी जिंदा जल गईं। एसएसबी कैंप मुर्तिहा की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को फैलने से रोका। वहीं, नेपाल से आए अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी लक्ष्मण राजभर की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारातियों के लिए पकवान और भोजन तैयार करने के लिए लक्ष्मण ने पड़ोसी सुरेश के छप्पर का मकान लिया था।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे यहां हलवाई भोजन बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़क उठी। भोजन बना रहे लोगों ने गैस सिलेंडर की आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर भागकर जान बचाई। इसी दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पूरा मकान धू-धू कर जल उठा। घर के अंदर से दान-दहेज का सामान निकालने के प्रयास में सुरेश की पत्नी मुन्नी देवी (40) व पुत्री करिश्मा (16) आग की लपटों से घिर गईं और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तेज पछुआ हवा से आग फैल गई और देखते ही देखते आसपास के 20 मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पाकर एसएसबी कैंप मुर्तिहा के प्रभारी अभिषेक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोतीपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही नेपाल के गुलहरिया से दमकल कर्मियों को बुला कर आग पर काबू पाया जा सका। एसएसबी कैंप मुर्तिहा के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना से गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed