फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   41 लाख की आबादी में 59 फीसदी बने वोटर

41 लाख की आबादी में 59 फीसदी बने वोटर

Thu, 31 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
41 लाख की आबादी में 59 फीसदी बने वोटर
बहराइच। चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को कर दिया गया। 41 लाख की आबादी में 59 फीसदी ही मतदाता बनाए जा सके हैं।
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र कैसरगंज के दो और बहराइच के पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। बीते चुनाव के सापेक्ष करीब तीन लाख नए मतदाता इसमें जोड़े गए हैं। अब प्रशासन चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


बहराइच लोकसभा क्षेत्र में बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी और सदर विधानसभा क्षेत्र हैं। जबकि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में कैसरगंज व पयागपुर विधानसभा क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा जनपद की तीन विधानसभा सीटें भी कैसरगंज में शामिल हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

जिले की आबादी वर्तमान में करीब 41 लाख 59 हजार है। जिसके सापेक्ष अभी तक 24 लाख 25 हजार मतदाता बनाए जा चुके हैं। जो कि आबादी का करीब 59 फीसदी हैं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या 21 लाख के करीब थी। जिले में पांच साल के दरम्यान करीब सवा तीन लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

873 है जेंडर रेसियो
बहराइच जनपद में 11 लाख 30 हजार महिला मतदाता और 12 लाख 95 हजार के करीब पुरुष मतदाता हैं। ऐसे में जेंडर रेसियो 873 आ रहा है। हालांकि अधिकारी इसके और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।


जमा कर सकेंगे आवेदन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद भी छूटे हुए मतदाता अपने बीएलओ के पास या तहसील के पंजीकरण केंद्र पर अपना आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।
पंकज कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed