{"_id":"594412d94f1c1bff4e8b4589","slug":"191497633497-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से तीन हजार मीट्रिक टन अधिक हुई जिले में गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से तीन हजार मीट्रिक टन अधिक हुई जिले में गेहूं खरीद
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य से अधिक हुई गेहूं खरीद
89 हजार के सापेक्ष किसानों से खरीदा गया 92 हजार एमटी गेहूं
बहराइच। जिले में इस बार लक्ष्य से तीन हजार मीट्रिक टन अधिक गेहूं की खरीद की गई है। 89 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष प्रशासन ने 92 हजार एमटी गेहूं खरीदा है। किसानों को सारे पैसे का भुगतान भी कर दिया गया है।
बहराइच में गेहूं की खरीद अप्रैल से शुरू हुई थी। गेहूं खरीद के लिए जिले में पांच क्रय एजेंसियों के माध्यम से 117 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। इन क्रय एजेंसियों को यूपी सरकार ने 89 हजार 100 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया था। क्रय केंद्रों ने तीन माह तक किसानों से गेहूं खरीद की। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कई क्रय केंद्रों पर जाकर गेहूं खरीद का सत्यापन भी किया था। कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद में जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। यहां पर 20 हजार 575 किसानों से 91 हजार 975 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। किसानों को 151 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।