{"_id":"5de693ea8ebc3e54ee799213","slug":"1907-distributed-equipment-to-the-disabled-and-elderly-bahraich-news-lko495714537","type":"story","status":"publish","title_hn":"1907 दिव्यागों व बुजुर्गों को बांटे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1907 दिव्यागों व बुजुर्गों को बांटे उपकरण
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को महाराज सिंह इंटर कालेज में दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को उपकरण वितरित कर?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड कानपुर (एलिम्को) के संयुक्त तत्वावधान में महाराज सिंह इंटर कॉलेज में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 505 बुजुर्गों समेत 1907 लोगों को उपकरण बांटे गए। उपकरण पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
समारोह का मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाबा सुंदर मूक बधिर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जबकि दिव्यांग मिथलेश जायसवाल ने काव्य रचना का पाठ किया।
समारोह में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना विशेष के तहत पूर्व में चिन्हित 505 वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजनों को लगभग 74.48 लाख रुपये की लागत के 1907 सहायक उपकरणों 150 ट्राईसाइकिल, 231 फोल्डिंग व्हील चेयर, 112 बैसाखी, दो दृष्टि बाधित छड़ी, 142 साधारण छड़ी, 180 ट्रेटपोड़ छड़ी, 216 चश्मा, 694 कान की मशीन व 180 व्यक्तियों को कृत्रिम दांत का वितरण किया गया। विधायक पयागपुर ने आश्वस्त किया कि वह अपनी विधायक निधि से दिव्यांगजनों को बैट्री चालित रिक्शा दिलाये जाने का भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर सभी दिव्यांगजनों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब को मिलकर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम के अवसर पर मूक बधिर बच्चों की ओर से प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि दिव्यांगजनों से मित्रवत व्यवहार करते हुए ससम्मान उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर एलिम्को के प्रबंधक संदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, गौरव वर्मा, हरेन्द्र विक्रम सिंह, निशांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।