फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   19 cows sent to Gaushala, one killed

19 गायें और भेजी गईं गौशाला, रास्ते में एक ने दम तोड़ा

Wed, 05 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 05 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
19 cows sent to Gaushala, one killed
एसीएमओ जेएन मिश्रा के बुबकापुर स्थित फार्म हाउस से 19 और गायें रात में मिनी ट्रक द्वारा राजकीय गौशाला बिछिया भेजी गई। लेकिन एक गाय की रास्ते में ही मिनी ट्रक में मौत हो गई। सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसको दफनाया गया।
विज्ञापन


वहीं राजकीय गौशाला में पहुंची गायों को रखने की अब तक समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। सभी गायें पेड़ों के नीचे बंधी हुई हैं। एसीएमओ के फार्म हाउस पर अवैध तरीके से दवा फैक्ट्री और गौशाला संचालन होता मिला था। 45 गायें जिंदा मिली थीं।
विज्ञापन


जबकि कई गायों के कंकाल कब्र से बरामद हुए थे। जिंदा मिली गायों को जिला प्रशासन ने राजकीय गौशाला बिछिया स्थानांतरित करने की रूपरेखा तैयार की थी। उसके तहत पहले चरण में सोमवार रात 22 गायों को मिनी ट्रक द्वारा बिछिया भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से दो गायों की बिछिया पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई। इसके चलते क्षेत्र के लोगों ने जमकर हंगामा काटा था। प्रदर्शन भी हुआ था। एसडीएम ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया था। मंगलवार रात और 19 गायें मिनी ट्रक द्वारा बिछिया भेजी गईं।

भोर में गायों को लेकर पहुंचे ट्रक से जब गौशाला में गायें उतारी जा रही थीं तो एक गाय मृत हालत में मिली। सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि हंगामे की स्थिति नहीं बनी।


पशु चिकित्सक डॉ. अमरनाथ ने पोस्टमार्टम के बाद गाय के शव को दफना दिया। गौरतलब हो कि अब तक 38 गायें राजकीय गौशाला बिछिया में पहुंच चुकी हैं। लेकिन वहां पर प्रशासन की ओर से गायों के चारे आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed