{"_id":"5bc0d76ebdec226933276522","slug":"181539364718-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के पहले बन जाएगा राम मंदिर : वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के पहले बन जाएगा राम मंदिर : वेदांती
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व संत डॉ. रामविलास दास वेदांती का कहना है कि कोर्ट के फैसले से नहीं बल्कि आपसी सहमति से राम मंदिर का निर्माण होगा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही हो जाएगा। आगामी 6 दिसंबर की तिथि भी राम मंदिर निर्माण के लिए संभावित हो सकती है।
डॉ. वेदांती रामगांव थाना अंतर्गत नेवादा गांव में शिवा तिवारी के आवास पर आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने आए थे। वापस अयोध्या लौटते समय वह शहर में प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल के घर पर रुके। इस दौरान राम मंदिर के मुद्दे पर वह बेबाकी से बोले। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राम मंदिर निर्माण हिंदू-मुसलमानों के सहयोग से बनेगा।
मुसलमानों को अलग जमीन दी जाएगी जिस पर भव्य मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन मस्जिद बाबर के नाम पर नहीं होगी इस्लाम के किसी महापुरुष के नाम पर बनाई जाएगी। उन्होंने ने कहा कि मुस्लिम भी चाहते हैं कि राम मंदिर निर्माण अयोध्या में हो जाए और आए दिन होने वाला नया विवाद समाप्त हो जाए। कहा कि मस्जिद निर्माण में भी हिंदू मुसलमानों का सहयोग मिसाल बनेगा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन जो भी मंदिर निर्माण में सहयोग करेगा हम उसके साथ होंगे। प्रवीण तोगड़िया से जुडे़ सवाल को वह सफाई से टाल गए। कहा कि संत महात्मा सिर्फ अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं। यह बात प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बता दी गई है।