{"_id":"5b5ca1b64f1c1b8f568b6f21","slug":"181532797366-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में शराब की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में शराब की खेप पकड़ी
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। मैलानी से बहराइच जाने वाली ट्रेन में शनिवार को भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम ने रायबोझा रेलवे स्टेशन से दो महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री हो रही है। शराब तस्कर ट्रेनों से तस्करी कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्लभ लवानिया ने शनिवार को मोतीपुर पुलिस टीम के साथ मिहीपुरवा, रायबोझा, मुर्तिहा स्टेशनों पर छापेमारी की।
टीम ने मैलानी से चलकर बहराइच जाने वाली ट्रेन संख्या 52252 में छापेमारी की। ट्रेन में भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद की गई। तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम के अधिकारियों ने शराब व लहन को मिहींपुरवा रेलवे स्टेशन उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी ने बताया कि 10 बोरी लहन व शराब बरामद की गई है। इसके बाद टीम ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के गोपिया, कुड़वा, परवानी गौढ़ी, मोतीपुर गांव में छापेमारी की।
यहां टीम के आने से पहले सभी फरार हो गए। टीम के अधिकारियों ने रायबोझा रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। यहां पर दो महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा। उससे जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।