फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शहर में आधी रात को फायरिंग

शहर में आधी रात को फायरिंग

Fri, 13 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर में आधी रात को फायरिंग
बहराइच। मोहल्ला काजीकटरा निवासी एक सराफा व्यवसायी के घर के सामने गुरुवार रात एक बजे के आसपास कुछ युवक शराब पीकर हो हल्ला कर रहे थे। व्यवसायी के विरोध करने पर युवकों ने मारपीट करते हुए घर पर पत्थर बरसाए, इसके बाद कट्टे से कई चक्र फायरिंग की।
विज्ञापन



जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से सराफा व्यवसायी और उसका भतीजा घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सुबह एसपी ने भी मोहल्ले में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन



दरगाह शरीफ थाना अंतर्गतमोहल्ला काजी कटरा शहर के मध्य स्थित है। गुरुवार रात 12 बजे के आसपास पांच की संख्या में बाइक सवार युवक शराब लेकर मोहल्ला निवासी सराफ रमेश चंद्र पुत्र बाराती लाल के घर के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक घर के सामने स्थित चबूतरे पर खुले आम शराब पीते हुए हो हल्ला करने लगे। काफी देर तक युवकों के घर के सामने से न हटने पर और उनके बातचीत के अपशब्दों से परेशान व्यवसायी रमेश ने घर के बाहर निकलकर युवकों की हरकत का विरोध किया। युवक नशे की हालत में मारपीट पर उतारू हो गए।


इस पर व्यवसायी ने 100 नंबर डायल कर युवकों को सबक सिखाने की बात कही। इसी दौरान युवक भड़क उठे। सभी ने व्यवसायी के घर पर ईंट पत्थरों की बौछार कर दी। इसके साथ ही एक युवक ने कट्टा निकालकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए।


वहीं गोली लगने से व्यवसायी और उसका भतीजा गौरव रस्तोगी लहूलुहान हो गए। दोनों की चीख पुकार सुनकर परिवारीजन और मोहल्लेवासी दौड़े। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला मंसूरगंज निवासी कोआ अंसारी को मौके से दबोच लिया। जबकि उसके अन्य चार साथी फरार हो गए। सुबह पुलिस अधीक्षक सभाराज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।



एसपी ने बताया कि एसओ आरपी यादव ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी को दबोच लिया था। घटना में पांच युवक शामिल थे। सभी के खिलाफ व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed